फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cheating on the name of the mobile tower

मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर ठगी  

Tue, 21 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 21 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cheating on the name of the mobile tower
Fraud
 सावधान! किसी मोबाइल कंपनी का टॉवर लगवा कर मोटी रकम और तनख्वाह पाने के प्रलोभन से भरा पत्र यदि आपके भी हाथ लगा हो तो सतर्क हो जाइए। जालसाजों ने ठगी का ऐसा नायाब तरीका ढूंढा निकाला है, जिसमें एक बार फंसने के बाद हजारों की चपत लगना तय है। बागपत के बड़ौत में जालसाजों के झांसे में आए ऐसे ही तीन पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बड़ौत निवासी संजीव ने बताया कि करीब एक माह पहले कॉलोनी मेें कुछ छोटे-छोटे बच्चे हाथों में पर्चा लेकर घूम रहे थे। पर्चों पर हेल्प नंबर अंकित था। साथ ही आह्वान किया गया था कि जो लोग अपनी जमीन मेें टॉवर लगवाना चाहते हैं और मोटी तनख्वाह पर काम करना चाहते हैं, वह उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। झांसे में आए संजीव व उसके वाजिदपुर गांव निवासी साथी नरेंद्र और प्रवीण ने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो अज्ञात व्यक्ति ने बैंक का खाता नंबर देकर कहा कि पहले 550 रुपये जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 

विज्ञापन


कुछ दिन बाद फिर कॉल आई और कमीशन के नाम पर 30 हजार रुपये प्रति व्यक्ति जमा करने को कहा गया। तब संजीव ने आठ हजार, नरेंद्र ने पांच हजार और प्रवीण ने दस हजार रुपये जमा कराए। बावजूद इसके टॉवर लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो पीड़ितों का माथा ठनका। इसके बाद उस मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। पीड़ितों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना था कि इस प्रकार की फर्जी कंपनियां लोगों को ठगने का काम करती है, उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार किसी के झांसे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed