पशु व्यापारी की जेब से ढाई लाख उड़ाए
कोताना गांव निवासी पशु व्यापारी हाजी इरफान पुत्र हाजी जमशेद, नदीम पुत्र इस्लाम बुधवार को वे सोनीपत पशु पैंठ में जा रहे थे। पीएन शर्मा पार्क पर सोनीपत जाने वाली बस में पशु व्यापारी चढ़े। जब बस कुछ दूरी पर ही गई थी, तो हाजी इरफान ने अपनी जेब पर हाथ डाला, तो उनके होश उड़ गए। जेब ब्लेड से काटी गई थी। बदमाश जेब काटकर 2.5 लाख रुपये की नगदी ले उड़े। उसने कोतवाली पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सैनिक की पत्नी के खाते से निकाले 1.16 लाख रुपये
बागपत। सेना के जवान की पत्नी के खाते से 1.16 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है बैंक मैनेजर और कैशियर ने मिलकर पेटीएम से रुपये निकाले हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी नीरज नैन ने बताया उसके पति मनोज कुमार आर्मी में थे। उनकी कुछ समय पहले ड्यूटी करते समय मौत हो गई थी। उसका एक बैंक में खाता है। छह मार्च को पासबुक में एंट्री कराने बैंक में गई तो खाते में मात्र 780 रुपये मिले। उसके खाते से 1.16 लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक स्टाफ से शिकायत की, लेकिन ठीक से किसी ने बात भी नहीं की। उसका आरोप है कि बैंक मैनेजर, कैशियर और गार्ड ने मिलकर धोखाधड़ी से खाते से पेटीएम के माध्यम से रुपये निकाले हैं। उसने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।