फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car stopped for friend, got death

दोस्त के लिए रोकी थी कार, मौत मिली

Sat, 10 Feb 2018 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 10 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Car stopped for friend, got death
बड़ौत में छात्र की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अभिषेक उर्फ गुड्डू घर से बोर्ड परीक्षा देने के लिए निकला था। परीक्षा के लिए ही चार दिन पहले उसने कार खरीदी थी। दोस्तों को इसमें साथ लेकर वह परीक्षा केंद्र जाता और फिर उन्हें छोड़ता हुआ वापस लौटता। वाजिदपुर में भी उसने जिस दोस्त के लिए ही गाड़ी रोकी थी, उसी ने उसे मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन


अभिषेक के पिता आनंद इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। बेटे की 12वीं की परीक्षा का सेंटर मेरठ में पड़ा तो आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए कार खरीदकर दे दी। शुक्रवार को मेरठ में चौधरी इलम सिंह जेवीपीआईसी सतवाई भोला झाल परीक्षा केंद्र पर अभिषेक की द्वितीय पाली में गणित की परीक्षा थी।
विज्ञापन


उसने बड़ौत से दो साथियों को साथ लिया और वाजिदपुर से भी साथियों को बैठाना था। लेकिन मानों मौत ही अभिषेक का इंतजार कर रही थी। कार रोकी, इसी बीच हमलावरों ने तमंचे से उसे दो गोलियां मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एकाएक हुई वारदात से न कार में सवार छात्र कुछ समझ पाए और न ही आसपास से गुजर रहे लोग। हमलावर ईख के खेत में कूदकर फरार हो गए। इसके बाद कार में सवार एक छात्र ने हिम्मत कर पुलिस को जानकारी दी और अस्पताल तक अभिषेक के साथ गया। यहां से पुलिस की सहमति से वह परीक्षा देने चला गया। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि हर बिंदु पर जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ में होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed