{"_id":"58b1c2814f1c1ba03fb25121","slug":"buggies-with-a-horse-race-betting-to-file-a-lawsuit-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा लगाकर घोड़ा-बुग्गी रेस कराने पर मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टा लगाकर घोड़ा-बुग्गी रेस कराने पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सट्टा लगाकर घोड़ा-बुग्गी की रेस कराई गई। इसका पता चलने पर पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हाईवे पर काठा गांव से बागपत तक शुक्रवार सुबह घोड़ा-बुग्गी की दौड़ कराई गई थी। इस पर लाखों रुपये का सट्टा लगा रखा था। इससे वहां पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था। इस दौरान कई घोड़ों को चोट भी लगी थी। आरोपियों ने बगैर प्रशासन की अनुमति के रेस कराई थी। इसका पता चलने पर एसपी अजय शंकर राय ने इस मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मामले में कोतवाली पर बागपत के पुराना कस्बा निवासी आरोपी अकरम उर्फ खलीफा, अंसार, अकरम मुगलपुरा मोहल्ला निवासी फुरकान, अमीनगर सराय कस्बा निवासी वकील, आकिल और कई अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।