{"_id":"41457a2cb7dde0a7526c153f603bfc12","slug":"bike-riders-trodden-by-truck-khekra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/खेकड़ा / अमर उजाला
ब्यूरो/खेकड़ा / अमर उजाला
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
रटौल-ढिकौली मार्ग पर खैला मोड़ के निकट अनियंत्रित ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंद दिया। लोग तीनों घायलों को अस्पताल ले गए लेकिन इनमें से मामी-भांजे को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक रिश्तेदार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
ग्राम मुजाफरा निवासी 24 वर्षीय मोनू ग्राम खैला में अपने मामा ब्रजमोहन के यहां मिलने आया हुआ था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह अपनी मामी ब्रिजेश ब्रजमोहन और ब्रिजेश की चचिया सास प्रकाशो पत्नी राम सिंह को बाइक से धेली प्याऊ की ओर से खैला ले जा रहा था।
जब वह खैला मोड़ के निकट पहुंचे तभी रटौल की ओर से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवारों को रौंद डाला। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तीनों को गंभीर हालत में लेकर खेकड़ा सीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मोनू और ब्रिजेश देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रकाशो देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक है। घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन रोते बिलखते थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। ब्रजमोहन की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई।