{"_id":"58de9f264f1c1be80463f316","slug":"bike-rider-youth-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बागपत-मेरठ रोड पर स्थित बालैनी हिंडन पुल के पास रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। इसके अलावा अलग-अलग हादसों में आठ लोग घायल हो गए।
सोनीपत निवासी सुदीप (27) अपने भाई संदीप (24) के साथ बाइक पर सवार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मेरठ जा रहा था। बालैनी हिंडन के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। लोगों ने उनको मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सुदीप की मौत हो गई। परिजन सुदीप का शव और घायल संदीप को लेकर सोनीपत चले गए। उधर चालक बस को लेकर भाग गया। बालैनी एसएसआई ब्रिजेश कुशवाहा ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस तरह की शिकायत आती है तो कार्रवाई होगी।
इसके अलावा बड़ौत निवासी नीरज, अपनी मां मनोरमा के अलावा सुनील, मनोज समेत पांच लोगों के साथ कार में सवार होकर बागपत की ओर आ रहे थे। जैसे ही सरूरपुर गांव के पास पहुंचे तभी सामने से जा रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। लोगों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
खेड़ा हटाना निवासी बाबू और फैजपुर-निनाना निवासी राजेंद्र बाइक पर सवार होकर हरियाणा के बहालगढ़ जा रहे थे। वे जैसे ही नैथला मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आई कार ने उनको टक्कर मार दी। दोेनों बाइक सवार घायल हो गया। राहगीरों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। कस्बा अमीनगर सराय-बिनौली मार्ग पर ईंट ढोने वाले ट्रक और गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे में प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी की मौत से शोक
अग्रवाल मंडी टटीरी। सड़क हादसे में मानव स्पोर्ट्स के कबड्डी खिलाड़ी तालिब की बृहस्पतिवार की रात में मौत हो गई। इससे कस्बा शोक में डूब गया। शुक्रवार को सुबह के समय कब्रिस्तान में तालिब के शव के सुपुर्द-ए-खाक किया । उसके जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल रहे। इस घटना से दोपहर तक कस्बा का अधिकांश बाजार बंद रहा।