फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Beware about lifting the youth

युवक को उठाने को लेकर बवाल

Sat, 01 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 01 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Beware about lifting the youth
बड़ौत में काशी राम कालोनी से पकड़े गए आरोपी को पीटता पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत की कांशीराम कॉलोनी में एक युवक को मारपीट कर उठाकर ले जाने के मामले में कॉलोनियों ने कोतवाली और बस स्टैंड पुलिस चौकी पर हंगामा किया। बाद में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

 

 शुक्रवार की रात में  दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में इमरान उर्फ भूरा पुत्र मकसूद को किसी मामले में उठाकर पुलिस लेकर चली और उसके साथ मारपीट की तो कॉलोनीवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने कोतवाली में हंगामा किया। इसके बाद महिलाओं ने बस स्टैंड पुलिस चौकी में  हंगामा किया। इस दौरान पकड़े युवक को पुलिस ने घसीटकर पीटा। जब उसके परिवार की महिलाएं वहां पहुंची तो पुलिस ने उन्हें भी वहां से भगा दिया। इस संबंध में कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसको लेकर थोड़ा हंगामा हुआ था। 

विज्ञापन

 

खेत मालिक को फसल काटने से रोका
बड़ौत। ट्यौढी गांव में एसडीएम के आदेश पर अपनी फसल काट रहे खेत मालिक को गांव के ही दो लोगों ने हथियारों के बल पर रोकना चाहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और उनके पास से एक तमंचा और एसएलआर की दो गोलियां बरामद की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नोएडा निवासी गोपाल ने कु छ वर्ष पूर्व गांव में 10 बीघा जमीन ली थी और उस जमीन को उसके ही रिश्तेदार बो रहे थे। जब उसने अपनी जमीन वापस लेनी चाही तो उन्होंने नहीं दी। इस पर एसडीएम से शिकायत की गई। एसडीएम के आदेश पर गोपाल जब अपनी फसल काट रहा था तो गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने उसे फसल काटने को रोका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों में नंदकिशोर और हरिओम ट्यौढ़ी गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed