फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Before conversion, then weddings

पहले धर्म परिवर्तन, फिर की शादी

Sun, 24 Jul 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 24 Jul 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जौहड़ी गांव से 14 जून से अपहृत किशोरी को पुलिस ने शनिवार को गाजियाबाद के सुराना गांव से बरामद लिया। साथ ही आरोपी सोनू और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी सोनू ने कहा उसने अपना धर्म परिवर्तन कर शादी की है। जबकि किशोरी ने कहा वह नाबालिग है। आरोपी युवक उसे धोखे से अपने साथ ले गया था। उसके साथ सवा माह तक दरिंदगी की।
विज्ञापन


 बिनौली थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव से 14 जून  को एक किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक सोनू पर       युवती का अपहरण करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में काफी हंगामा हुआ था। गांव में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने किसी तरह स्थिति पर काबू   पाया था। पुलिस की टीमें किशोरी की बरामदगी के प्रयास में लगी  थी। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दी   कि युवक सोनू उसे धोखे से        अपने साथ ले गया था। उसकी इच्छा के खिलाफ सोनू ने उसके साथ शादी की। इतना ही नहीं उसके साथ दरिंदगी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि गाजियाबाद के गांव सुराना से अपहृत किशोरी को बरामद कर  आरोपी सोनू और उसके साथी सतेंद्र को गिरफ्तार किया गया था। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। 

मैंने धर्म परिवर्तन कर की शादी : सोनू 

बागपत। जेल जाते समय आरोपी सोनू ने कहा उसका युवती से पिछले तीन-चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों घर से हरियाणा के मानेसर में गए। वहां पर उसने पहले धर्म परिवर्तन  किया, फिर हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी की। उसने युवती              का अपहरण नहीं किया है। 


दोस्ती के चक्कर में फंस गया सतेंद्र 

बागपत। गाजियाबाद के सुराना गांव के सतेंद्र ने बताया  सोनू ने उसके साथ काम किया था। सोनू युवती को लेकर उसके पास पहुंचा था। एक रात वे दोनों वहां पर रहे। उसके मोबाइल से सोनू ने अपने परिजनों से बातें कीं थी। उसके बाद सोनू युवती को लेकर चल गया था। सोनू ने बताया वह अपने घर से पहले सुराना गया। इसके बाद मेरठ, फिर गुड़गांव के मानेसर और बिलासपुर गया। मानेसर से पुलिस उन्हें लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed