{"_id":"583dd1a94f1c1be665de5e13","slug":"bdl-village-attempted-to-rob-the-couple-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल गांव में दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट करने का प्रयास किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़ल गांव में दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट करने का प्रयास किया
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। थाना क्षेत्र के भड़ल गांव में दंपति को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। मकान में सो रहे बच्चे जाग गए और शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। इस वारदात के कारण पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने अभी तक पुलिस से भी शिकायत नहीं की है।
भड़ल गांव निवासी सुमन प्रजापति का परिवार सोमवार की रात में मकान में सोया हुआ था। देर रात बदमाश मकान में घुस आए। बदमाशों ने सुमन और उसकी पत्नी शकुंतला को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। बताया जाता है कि इसी दौरान सुमन के बच्चे जाग गए। उन्होंने शोर मचा दिया तो बदमाश धमकी देकर भाग गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए।
उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित परिवार इतना दहशत में है कि उन्होंने पुलिस से भी शिकायत नहीं की। दोघट थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ ने कहा इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो कार्रवाई होगी।