बड़ौत स्टेशन से डॉक्टर के बेटे का अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला पट्टी चौधरान निवासी चिकित्सक अनिल का बेटा सुदेश (28) रविवार को रात करीब आठ बजे अपने एक दोस्त के साथ बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। परिजनों के अनुसार सुदेश अपने एक दोस्त के साथ शामली में आयोजित शादी समारोह में शामिल जाने के लिए स्टेशन पर शामली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी कार में सवार चार युवक स्टेशन पर पहुंचे और जबरन सुदेश का अपहरण करके ले गए। सुदेश के दोस्त ने घर जाकर परिजनों को वारदात की जानकारी दी। डॉ. अनिल ने कोतवाली में जाकर वारदात के बारे में बताया। इस वारदात के बाद चिकित्सक के घर में कोहराम मच गया है। दूसरी तरफ कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया स्टेशन से युवक के अपहरण की कोई सूचना नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।