फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: 49 cases are registered against criminal Dharmendra Kirthal

क्राइम रिकॉर्ड: कुख्यात धर्मेंद्र किरठल के खिलाफ दर्ज हैं 49 मुकदमे, अब देहरादून से हुआ गिरफ्तार

Tue, 08 Jun 2021 03:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Jun 2021 03:03 PM IST
सार

कुख्यात धर्मेंद्र किरठल आखिरकार दबोचा ही गया। उसके खिलाफ 49 मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ की टीम ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया है। उसका पूरा क्राइम रिकॉर्ड पढ़िए।

विज्ञापन
Baghpat News: 49 cases are registered against criminal Dharmendra Kirthal
कुख्यात धर्मेंद्र किरठल का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहरादून से गिरफ्तार हुए कुख्यात धर्मेंद्र किरठल के खिलाफ 49 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के ही 15 से ज्यादा मुकदमे हैं। इसके अलावा लूट व रंगदारी के मुकदमे भी उसके खिलाफ दर्ज हैं। जिनमें से ज्यादातर में उसकी जमानत हो चुकी है, जबकि कुछ मुकदमे खत्म हो चुके हैं। 

विज्ञापन


बताया गया कि 28 साल पहले उसके खिलाफ लूट का पहला मुकदमा रमाला थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद से धर्मेंद्र किरठल लगातार अपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा। वह यूपी के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में गिरोह बनाकर संगठित अपराध करता था। बीते वर्ष 12 दिसंबर को किरठल गांव में किसान इरशाद अली की चुनावी रंजिश को लेकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धर्मेंद्र किरठल फरार चल रहा था। इससे पहले शासन के निर्देश पर पुलिस ने उसकी 60 लाख कीमत की संपत्ति कुर्क कर दी थी। बाद में आईजी प्रवीण कुमार ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिछले पंचायत चुनाव में धर्मेंद्र किरठल की मां सुरेश देवी जिला पंचायत सदस्य और पत्नी सुदेश देवी ग्राम प्रधान बनी थीं। इस बार भी उसके परिजन चुनाव लड़ने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस के लगातार दबाव के चलते वह ऐसा नहीं कर पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों चुनाव के दौरान धर्मेंद्र किरठल के गांव के आसपास गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिली थी। तब पुलिस ने ड्रोन कैमरों से जंगल को खंगाला था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed