बागपत में बालक की हत्या, बलि की आशंका, हाथ-पैर कान काटकर ली जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजान गांव हिसावदा निवासी मेहरदीन का पुत्र था और 21 मई को घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। सिंघावली अहीर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे फैजान का शव मकान के सामने तालाब किनारे पड़ा मिला। शव को एक जानवर नोच रहा था। जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद से ही महिला पर संदेह जताया जा रहा था और लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिंघावली अहीर थाने के इंचार्ज राजपाल सिंह से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। एएसपी अजय कुमार, एसडीएम आदित्य प्रजापति और सीओ श्वेताभ पांडेय को भी विरोध झेलना पड़ा। करीब साढ़े चार घंटे बाद अफसरों ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। उधर, गांव के सैकड़ों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने यहां धरना शुरू कर दिया। डीएम भवानी सिंह ने बताया कि थाना इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करने और मुआवजे के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कहकर ग्रामीणों को शांत किया।