{"_id":"2f302ec0e415c092569eb42a914ceed3","slug":"backfoot-on-dalit-s-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित परिवार आया बैकफुट पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित परिवार आया बैकफुट पर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 12 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के सांकरौद गांव के खाप पंचायत के बहु चर्चित मामले में दलित परिवार पूरी तरह से बैकफुट पर आ गया है। लोगों के मुताबिक दलित परिवार न केवल समझौता चाहता है, बल्कि अपनी गलती मानने को भी तैयार है। हालांकि युवती फिलहाल समझौते के लिए तैयार नहीं है।
युवती के परिवार के बेहद करीबी चौधरी वेदपाल सिंह का कहना है कि दलित परिवार का मुखिया धर्मपाल सिंह और उसका बेटा दिल्ली पुलिस का सिपाही सुमित उनके पास पहुंचे और बोले कि वे इस मामले में समझौता चाहते हैं। वे अपनी गलती मानने को भी तैयार है।
वेदपाल के मुताबिक धर्मपाल ने कहा कि उनकी वजह से एक परिवार ही नहीं पूरा गांव बदनाम हुआ है। इसके लिए वे बेहद शर्मिंदा है। हालांकि इससे पहले धर्मपाल पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचकर कह चुका है कि वे इस मामले में समझौता करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
वेदपाल का कहना है कि वे गांव में शांति चाहते हैं। दलित परिवार समझौता का प्रयास कर रहा है। युवती के परिवार को भी समझाया जाएगा। हालांकि युवती फिलहाल समझौते के लिए तैयार नहीं है। इस बारे में धर्मपाल और उसके बेटे सुमित से फोन पर संपर्क करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।
कोर्ट में नहीं हुए युवती के बयान
बागपत। खेकड़ा थाना प्रभारी सुबोध यादव का कहना है कि युवती को शुक्रवार को अचानक कहीं जाना पड़ गया था। इसके चलते उसके कोर्ट में बयान नहीं हो पाए है। उनका कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।