फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bachch ko bechane ki thi sajish

बच्चे को बेचने की थी साजिश

Fri, 04 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Fri, 04 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
bachch ko bechane ki thi sajish
जलालपुर गांव से अगवा बच्चे को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात बरामद करने का दावा किया है। अगवा बच्चे को कांशीराम कॉलोनी बड़ौत में रखा गया था। पुलिस दबिश की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। बच्चे को मोटी रकम लेकर बेचने की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन


एक सितंबर को जलालपुर गांव से एक वर्षीय बच्चे समद पुत्र साजिद को बाइक सवार दो बदमाश घर से अगवा कर ले गए थे। उस समय पर घर पर बच्चे की वृद्ध दादी आमना ही मौजूद थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में पुलिस तभी से ही जुटी हुई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि बच्चा दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में रखा गया है। इस सूचना पर सीओ सीपी सिंह, थानाध्यक्ष रामजीलाल, एसआई कर्म सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ कालोनी में पहुंच घेराबंदी कर दी। इस दौरान अपहरणकर्ता वहीं पर बच्चे को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे को अंकुर पुत्र लक्ष्मण निवासी कांशीराम कॉलोनी के घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। सीओ सीपी सिंह ने बताया कि अंकुर और तौफिक पुत्र हसीन, निवासी किदवई नगर ईदगाह के पीछे बड़ौत ने ही बच्चे का अपहरण किया था।

इन लोगों ने बच्चे को मोटी रकम लेकर बेचने की साजिश रची थी। दोनों ये बृहस्पतिवार को इसका सौदा करने के लिए बाहर गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे का अपहरण करने के बाद अंकुर उसे अपने घर यह कहकर ले आया कि यह बच्चा मेरे दोस्त तौफिक का है। इसी तरह अदला बदली कर बच्चे को दोनों अपने-अपने घर रखा।


 पुलिस का मानना है कि यह बच्चा 4-5 लाख रुपये में बेचने की साजिश गई थी। उन्होंने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें भेजी गई है और शीघ्र ही उन्हे पकड़ लिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर बच्चे की बरामदगी को लेकर जलालपुर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed