{"_id":"dfb12267e6c5f9d001122a18d396ed52","slug":"arrest-taar-chor-gang-in-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा मेरठ का तार चोर गैंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा मेरठ का तार चोर गैंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत की बालैनी पुलिस ने बागपत-मेरठ रोड स्थित हिंडन पुल के निकट बुधवार शाम मुठभेड़ के बाद कैंटर में सवार आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए।
एसपी शरद सचान ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए बदमाश मेरठ की लिसाड़ी गेट जाकिर कालोनी निवासी हसीन पुत्र बसीलू, सिवाल खास का मुकर्रम पुत्र अलीमूद्दीन, जावेद पुत्र फरमूद, बबलू पुत्र बाबू, समीर पुत्र अब्दुल सलाम, सरधना के कुम्हारान का शाकिर पुत्र शहजाद, जाहिदपुर निवासी करीम पुत्र अली हसन, रहीश पुत्र अली मोहम्मद है। फरार होले वालों में अंकित पुत्र उमेश सैनी निवासी सालेहनगर, सलीम पुत्र इब्राहिम हुमायूं नगर और साबिर पुत्र यूनुस निवासी सिवाल खास है।
ये मेरठ के तार चोर गैंग के सदस्य हैं। ये लोग विद्युत लाइन का तार चोरी करके मेरठ और अन्य स्थानों पर बेच देते हैं। इस गैंग का सरगना सलीम है, जो भागने में कामयाब हो गया। यह गैंग काफी समय से बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद समेत कई जनपदों में तार चोरी कर रहा था।
विज्ञापन
इस गैंग में कौन-कौन शामिल है? उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं। जल्द ही सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए तार चोर सलीम और बबलू को छोड़कर अन्य आरोपी पहले भी जेल जा चुके है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया 12 क्विंटल तार, एक रायफल, तीन तमंचे, तीन छुरी, एक चाकू, कारतूस, कैंटर बरामद किया हैं। एसपी का कहना है कि पकड़े गए गैंग के सदस्यों पर रासुका लगाया जाएगा।
इन घटनाओं का किया इकबाल
31 अगस्त : बड़ौत क्षेत्र के बड़का गंाव के जंगल से तार चोर किया।
30 अगस्त : दोघट के जंगल में विद्युत लाइन काटी, इसी दौरान पुलिस और किसान इकट्ठे हो गए। उन्हें देख आरोपी कटा हुआ तार छोड़कर फरार हो गए थे।
27 अगस्त : मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में तार चोरी किया था।
18 अगस्त : वाजिदपुर के जंगल से विद्युत लाइन का तार चोरी किया।
14 अगस्त : बावली के जंगल में लाइन से तार काटा