फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates from 22 districts has strike and demanding disclosure of Zahid murder case of Baghpat

जाहिद हत्याकांड: 22 जिलों के अधिवक्ता रहे हड़ताल पर, पुलिस को दी सिर्फ दो दिन की मोहलत

Fri, 11 Oct 2019 07:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Advocates from 22 districts has strike and demanding disclosure of Zahid murder case of Baghpat
प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

अधिवक्ता जाहिद की हत्या के खुलासे के लिए मेरठ, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर सहित 22 जिलों के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इस दौरान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। आईजी मेरठ आलोक सिंह ने घटना के खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।

विज्ञापन


गांव पलड़ा बागपत निवासी अधिवक्ता जाहिद की गत 30 सितंबर को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह बागपत कचहरी से अपने गांव लौट रहे थे। इस घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर 22 जिलों के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बागपत में 
विज्ञापन

बागपत जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को डीएम शकुंतला गौतम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। 

वहीं अधिवक्ताओं ने पुलिस को खुलासे के लिए रविवार तक की मोहलत दी। सोमवार को बैठक कर अधिवक्ता आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। बाद में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मेरठ में आईजी आलोक सिंह से भी मिले। आईजी ने खुलासे के लिए स्पेशल टीम गठित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शामली के अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम अखिलेश कुमार सिंह सौंपा। कैराना में भी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे। 

यह भी पढ़ें: प्यार से बुलाकर मासूम की हत्या, फिर घर में छिपाकर रखी लाश, रूह कंपा देगी ये घटना, तस्वीरें

उधर, मुजफ्फरनगर में भी अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को दिया ज्ञापन। सहारनपुर में भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। सहारनपुर अधिवक्ता संघ के महासचिव आदित्य सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के साथ लगातार वारदातें हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed