फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused father fled to Chandigarh after murdering his son; SIT constituted.

Jind News: बेटे की हत्या करने के बाद चंडीगढ़ भाग गया था आरोपी पिता, एसआईटी गठित

Sat, 17 Oct 2026 03:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Accused father fled to Chandigarh after murdering his son; SIT constituted.

विज्ञापन
जींद। तलोडा गांव में बुधवार रात जमीनी विवाद में बुधवार रात करीब 11 बजे झगड़ा सुलझाने आई डायल 112 की पुलिस के सामने ही इकलौते बेटे मुरारी लाल (25) की हत्या कर पिता पूर्व एसआई मदन लाल (57) रात को ही चंडीगढ़ भाग गया था। अगले दिन वीरवार सुबह आरोपी कार से जींद पहुंचा और दोपहर बाद अदालत में सरेंडर कर दिया। आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।
शुक्रवार को एसपी कुलदीप सिंह ने मामले की जांच के लिए एएसपी अमित भाटिया के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी मदनलाल ने बताया कि बेटे की हत्या कर उसने पिस्तौल गांव के तालाब में फेंक दी थी। पुलिस आरोपी को साथ लेकर तालाब में हथियार तलाशने पहुंची लेकिन वहां पिस्तौल नहीं मिली।
विज्ञापन

बहू शिवानी ने दर्ज एफआईआर में बताया था कि ससुर मदनलाल बुधवार को चंडीगढ़ से भतीजे की शादी में शामिल होने अपने गांव तलोडा आए थे। इस दौरान जमीन को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने मदनलाल को पड़ोस के घर के एक कमरे में रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरारी अपने घर पर ही थे। इसके बाद मुरारी ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस बुला ली थी। पिता को पुलिस के सामने लाने के लिए मुरारी ने जैसे ही उनके कमरे का दरवाजा खोला, उन्होंने पुलिस के सामने ही लाइसेंसी पिस्तौल से पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी।
बहू शिवानी ने एफआईआर में कहा है कि बुधवार रात 10 बजे परिवार का गुरबख्श उनके पति मुरारी को बुलाने आया था। इसके बाद मुरारी की हत्या हो गई। घटना में सास मनजीत कौर, ननद पूजा व ममेरी ननद वंदना, गुरबख्श और कमलू साजिशन शामिल हैं। बहू शिवानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मदन लाल समेत छह लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वारदात के दौरान मौके पर मौजूद डायल 112 के दो पुलिसकर्मी मौके से भागे, पत्नी ने दोबारा फोन कर बुलाई पुलिस
घटना के दौरान डायल 112 की गाड़ी में आए सिपाही बलजीत, एसपीओ जगबीर गाड़ी में ही थे। डायल 112 की गाड़ी के इंचार्ज ईएएसआई वजीर घटना के समय मौजूद नहीं थे। वह छुट्टी पर गए हुए थे। घटना के बाद दोनों पुलिस कर्मी घटना स्थल से ही भाग गए। इसके बाद मृतक की पत्नी शिवानी ने डायल 112 पर फोन कर दोबारा पुलिस बुलाई और घायल अवस्था में मुरारी को नागरिक अस्पताल शव लेकर पहुंची।

पोस्टमार्टम के दौरान मुरारी के शरीर से पांच गोलियां निकाली
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों की टीम ने मुरारी के शरीर से पांच गोलियां निकाली। एक गोली तो रीढ़ की हड्डी में धंसी हुई थी जो कि कड़ी मशक्कत के बाद निकालनी पड़ी।

वर्जन
मामले में एएसपी अमित भाटिया के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी है। कार और पिस्तौल बरामदगी के लिए आरोपी को पुलिस गांव लेकर गई थी लेकिन पिस्तौल नहीं मिला। वहीं डायल-112 पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है। यदि पुलिस कर्मी जांच में दोषी मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद


वीरवार रात 9 बजे हुआ अंतिम संस्कार, गांव नहीं पहुंची मां
तलोडा गांव में पिता के हाथों इकलौते बेटे मुरारीलाल की हत्या की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जिस बेटे की मौत पर मां का कलेजा फट जाना चाहिए था उसकी मौत के बाद मां मनजीत कौर का गांव नहीं पहुंचना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मुरारी की हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम वीरवार रात करीब 8 बजे हुआ। इसके बाद रात करीब 9 बजे गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन इकलौते बेटे की मौत के बाद मां चंडीगढ़ से गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed