फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   accuse of rape with Woman

महिला से गैंगरेप का आरोप

Sat, 17 Sep 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 17 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक गांव से रहस्यमय ढंग से गई महिला के मामले में नया मोड़ आ गया। अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात करने वाली महिला ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर आरोप लगाया कि उसका तीन युवकों ने जबरदस्ती घर से अपहरण किया था। आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला पांच अगस्त की रात अपने मकान से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। उसके पति को घर से निकलते हुए दो युवक मिले थे। जो लोनी निवासी थे। शोर मचाने पर लोगों ने उनको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। महिला का कहीं पता नहीं चला था।
विज्ञापन


महिला के ससुरालियों ने गांव के ही विशेष समुदाय के तीन युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांच दिन पूर्व पुलिस ने महिला को हरियाणा से बरामद कर एक आरोपी को पकड़ लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय महिला ने पुलिस वालों के सामने कहा था कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। वह तो अपनी मर्जी से गई थी। शुक्रवार को महिला अपने ससुरालियों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंची। उसने कहा कि उसका तीन युवकों ने अपहरण किया था।


आरोपियों ने कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने खुद ही उसका बयान लिखकर उसके हस्ताक्षर करा लिए। पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। उसने एसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि महिला का आरोप पूरी तरह से गलत है। इस मामले में एक आरोपी जेल जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed