{"_id":"3e4fe723468a65a177d228033017dfd3","slug":"about-seven-million-of-the-liquor-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात लाख की शराब पकड़ी
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/रामपुर मनिहारन/ अमर उजाला
ब्यूरो/रामपुर मनिहारन/ अमर उजाला
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपये की शराब से भरे ट्रक और कार को पुलिस, क्राइम ब्रांच और आबकारी टीम ने पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान दो शराब माफिया मौके से फरार होने में सफल रहे। जबकि चालक को पुलिस ने धर दबोचा। शराब की कीमत सात लाख रुपये है।
ट्रक और मारुती कार में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 250 पेटी शराब की सूचना पर पुलिस, क्राइम ब्रांच और आबकारी की टीम ने सोमवार की सुबह गांव अहमदपुर के पास बड़गांव मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। हालांकि इसी दौरान मौका पाकर कार सवार शराब माफिया फरार हो गए।
जबकि ट्रक चालक को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया। ट्रक चालक रणजीत पुत्र प्यारा सिंह लुधियाना के गांव पनौड का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि शराब को रामपुर मनिहारान थाने के गांव मिर्जापुर निवासी विनोद और मनोज पुत्र सुभाष के द्वारा बड़गांव लाया जा रहा था।
विज्ञापन
शराब पकड़ने वाली टीम में एसआई सरदार सुरेंद्र सिंह, आबकारी प्रभारी एके श्रीवास्तव, क्राइम ब्रांच से एचसी प्रवेश शामिल रहे। थाना प्रभारी राकेश सिसौदिया ने बताया कि दोनों फरार शराब माफिया को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।