फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चौहल्दा में विवाहिता की जहर देकर हत्या

चौहल्दा में विवाहिता की जहर देकर हत्या

Sat, 27 Apr 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
चौहल्दा में विवाहिता की जहर देकर हत्या
चौहल्दा में विवाहिता की जहर देकर हत्या
विज्ञापन

बागपत। चौहल्दा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला और शव का चोरी छिपे अंतिम संस्कार कर दिया। महिला के ममेरे भाई ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
मेरठ के खंजपुर गांव निवासी सपना उर्फ प्रीति (26) पुत्री स्वर्गीय वीरेंद्र की शादी छह साल पहले चौहल्दा गांव निवासी गौरव के साथ हुई थी। अब उसके दो बेटियां हैं। ममेरे भाई योगेश कुमार निवासी भराला जनपद मेरठ ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रीति को प्रताड़ित करते थे। कई बार उनकी मांग पूरी नहीं की गई। लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। उसके साथ मारपीट करते थे। बृहस्पतिवार को भी महिला पर दहेज का दबाव बनाया। ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उसने दहेज लाने से मना कर दिया। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और खाने में जहरीला पदार्थ खिला दिया। रात में महिला की मौत हो गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुराल वाले महिला को अग्रवाल मंडी टटीरी के एक निजी अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। शुक्रवार सुबह चोरी छिपे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ममेरे भाई योगेश ने पति गौरव, ससुर अनिल और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ममेरे भाई योगेश ने बताया कि मृतक सपना उर्फ प्रीति के माता-पिता की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। सपना के माता-पिता की मौत के बाद बरवाला गांव निवासी मौसी ओमवती उसे अपने साथ ले गई थी। छह साल की उम्र से उसका पालन पोषण किया। मौसी ने ही उसकी शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा
बागपत। सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला ने सल्फास खा लिया था। ससुरालियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ममेरे भाई की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ धारा 498ए और 304बी आईपीसी में केस दर्ज कराया गया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed