{"_id":"5cc0bbcfbdec225ef6771076","slug":"91556134863-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिलकर पति को मारने की योजना बनाई पत्नी ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमी संग मिलकर पति को मारने की योजना बनाई पत्नी ने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पत्नी ने अपने ही मायके दोघट में ही अपने प्रेमी से मिलकर अपने पति की हत्या की योजना बनाई, लेकिन वह बच गया। अभी वह मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती है। पत्नी से पुलिस पूछताछ कर रही है और प्रेमी को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
मंगलवार को शाम के समय राकेश उर्फ छोटू अपनी पत्नी प्रीति को ससुराल दोघट से लेकर अपने गांव मलकपुर आ रहा था। जब वह कुमकुम मोदी पब्लिक के सामने मलकपुर गांव के पास पहुंचा तो प्रीति का प्रेमी पहले से वहां पर खड़ा मिला और पत्नी ने कहा कि उसे भी बैठा लो और रास्ते मेें प्रीति के प्रेमी ने उसे तमंचा से गर्दन पर गोली मार दी और वह लहूलुहान हो गया, उसे निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया। इस मामले में घायल के पिता वीरसैन ने घायल की पत्नी प्रीति, प्रेमी दोघट निवासी अनुज के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस प्रीति से गहनता से पूछताछ कर रही है, अभी तक पूछताछ मेें जो सामने आया है, इस संबंध में कोतवाली राकेश कुमार ने बताया कि अनुज के साथ प्रीति का प्रेम प्रसंग चल रहा है, पहले प्रीति की कंकरखेड़ा में शादी हुई और इसी प्रेम प्रसंग के कारण प्रीति ने उसे त्याग दिया। प्रीति ने उसकी शादी मलकपुर निवासी राकेश के साथ हुई। लेकिन प्रीति ने अपने प्रेमी से नहीं छोड़ा। पांच दिन पहले भी प्रीति दोघट गई और वहां राकेश की हत्या की योजना बनाई, लेकिन पति बच गया। पुलिस अभी तक अनुज को नहीं पकड़ पाई है, उससे पकड़ने के लिए दबिशें दी, पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही गोली मारने के आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।