फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विवाहिता को बंधक बनाकर रखने का आरोप

विवाहिता को बंधक बनाकर रखने का आरोप

Thu, 18 Apr 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को बंधक बनाकर रखने का आरोप
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी नवाब अली ने बताया कि उसने अपनी दो बेटी गुलशाना व शबनम का निकाह दो साल पहले बागपत के पुराना कस्बा निवासी वसीम व महबूब के साथ किया था। निकाह के कुछ दिन बाद ससुराल वाले दोनों बेटियों को परेशान करने लगे। बड़ी बेटी गुलशाना को घर से निकाला दिया और छोटी बेटी को बंधक बनाकर घर में कैद कर लिया। बड़ी बेटी ने महिला थाने पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। छह माह से बड़ी बेटी मायके में रह रही है। छोटी बेटी शबनम को ससुराल वाले नहीं भेजते। जब वे उसे लेने जाते है तो उनके साथ मारपीट करते है। बुधवार को मायके वाले बेटी से मिलने पहुंचे तो ससुराल वालों ने उन्हें धक्के देकर भगा दिया। उन्होंने कोतवाली में शिकायत की। पुलिस महिला को बंधन मुक्त कराकर कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed