फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Wed, 17 Apr 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
खेकड़ा (बागपत)। हसनपुर मसूरी गांव में भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। आरोपियों के नजदीकियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं घटना के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घायल का जीटीबी अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र जाटव निवासी हसनपुर मसूरी को मंगलवार की सुबह आठ बजे पुरानी रंजिश के चलते उस समय गोली मारकर पांच युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था जब वे घर के बाहर बैठे हुए थे। सीसीटीवी कैमरे में गोली मारते हुए पांच युवक कैद हो गए थे। घायल के बेटे ने कपिल पुत्र जयपाल, सुरेंद्र उर्फ बिल्लू पुत्र राजेंद्र, गौरव उर्फ लड्डू पुत्र जयप्रकाश, रोहित पुत्र आनंद गुर्जर, हरेंद्र पुत्र जगदीश निवासी नूरपुर मुजबिदा एवं जयराम पुत्र लिच्छी गुर्जर, हसनपुर मसूरी के ग्राम प्रधान कल्लू उर्फ नवीन पुत्र राजू उर्फ राजकुमार शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पूछताछ के लिए उनके नजदीकियों को हिरासत में लिया गया है हालांकि अभी तक एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। नूरपुर मुजबिदा गांव के युवकों से उनका विवाद चला है। आंबेडकर जयंती पर भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, लेकिन लोगों ने समझौता करा दिया था। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप
खेकड़ा (बागपत)। हसनपुर मसूरी और नूरपुर मुजबिदा गांव में आरोपियों के घर मंगलवार की रात में पुलिस ने दबिश दी। आरोपियों के परिजन जयराम, जयप्रकाश, जयपाल, राजेंद्र, आनंद, जगदीश आदि ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके घरों में तोड़फोड़ की। घरों में रखी छह बाइक भी पुलिस उठा ले गई। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि किसी भी आरोपी के घर में पुलिस ने तोड़फोड़ नहीं की। आरोपियों के परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बना रहे फैसले का दबाव
खेकड़ा (बागपत)। भीम आर्मी के खेकड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष राजू निवासी हसनपुर मसूरी ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग फैसले का दबाव बना रहे है। मंगलवार की रात कार में सवार होकर कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे। उन्होने फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाए जाने पर आरोपी भाग निकले। उसने यह भी बताया कि गोली लगने से घायल सुरेंद्र जाटव उसके ही परिवार से है। उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed