{"_id":"5ca2678cbdec2213ee5d4d41","slug":"91554147212-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में 10 हजार लोगों को किया गया मुचलका पाबंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत में 10 हजार लोगों को किया गया मुचलका पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस ने 10 हजार लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। ये लोग चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। जबकि 38 सौ लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा कराए जा चुके हैं। एक हजार के लगभग लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं हुए। पुलिस लाइसेंसी शस्त्र धारकों को नोटिस भेजेगी। यदि उसके बाद भी शस्त्र जमा नहीं कराए तो लाइसेंस निरस्त होगा।
दस मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषित हुई । जिले में 11 अप्रैल को मतदान होगा। पुलिस ने चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए तैयारी तेज कर दी है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से अब तक पुलिस ने जिले में दस हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया। ये लोग चुनाव में माहौल खराब कर सकते हैं। पुलिस इन पर कड़ी नजर रखेगी। वहीं जनपद में 4816 लाइसेंसी शस्त्र हैं। इनमें से 38 सौ के लगभग लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा कराए जा चुके हैं। जो लोग थानों में शस्त्र जमा नहीं करा रहे हैं, पुलिस उन्हें नोटिस भेजेगी। एक हजार के लगभग लाइसेंसी शस्त्र बचे हैं। पुलिस ने उन्हें चिन्हित कर लिया है। यदि नोटिस देने के बाद भी शस्त्र जमा नहीं कराए तो लोगों के लाइसेंस निरस्त होंगे। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि जनपद के सभी दस थानों की पुलिस ने अभी तक करीब दस हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया है। कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों की पहचान तेजी के साथ कराई जा रही है। इसके अलावा 38 सौ के लगभग लाइसेंसी असलहे थानों में जमा हो चुके है। शेष शस्त्र लाइसेंस धारकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
खुफिया विभाग अपराधियों की खंगाल रहा कुंडली
बागपत। खुफिया विभाग ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरा सतर्क है। अपराधियों व पूर्व में चुनाव के समय मारपीट करने वालों की खुफिया विभाग कुंडली खंगाल रहा है। गांव-गांव में जाकर आपराधिक लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस प्रशासन हर उस शख्स पर नजर रख रहा है जो चुनाव के दिन शांति में खलल डाल सकता है।