{"_id":"5ca1160dbdec22147760ffea","slug":"91554060813-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजपुर निनाना में दंपति पर हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। फैजपुर निनाना गांव निवासी ममता देवी पत्नी कर्मवीर ने बताया कि वह घर पर कार्य कर रही थी। उसकी पड़ोसियों से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। बचाव में आए उसके पति कर्मवीर को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल महिला ने नेहा, बबीता, बबली, गुलशन, कृष्णपाल, मुंगे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।