{"_id":"5c9fc4edbdec22146555927a","slug":"91553974509-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व को लेकर छात्रों में लाठी डंडे चले,तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्चस्व को लेकर छात्रों में लाठी डंडे चले,तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा शहर में छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनो गुट के तीन छात्र गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन छात्रों का सीएचसी में ले जाकर इलाज कराकर हिरासत में ले लिया।
खेकड़ा शहर में बड़ागांव मार्ग पर शनिवार को दोपहर करीब दो बजे छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। छात्रों के दोनों गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनो पक्षों के तीन छात्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया। अन्य छात्र पुलिस को देखकर भाग गए। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के तीनों घायल छात्रों को लेकर खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां दोनों पक्षों के छात्रों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में ले जाकर इलाज कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी थाने में पहुंचेे। पुलिस ने इलाज कराने के बाद दोनों पक्षों के तीनों छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
साथ ही छात्रों के बीच वर्चस्व की जंग के बाद खेकड़ा शहर में पाठशाला मार्ग स्थित एक विद्यालय के बाहर मारपीट होने की सूचना के चलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कुछ शरारती तत्व मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने मार्ग पर अनावश्यक घूम रहे युवकों को दौड़ाया। इससे लोगों की भीड़ जमा हो गई।