फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिलौचपुरा में दो पक्षों में झगड़ा, चार घायल

बिलौचपुरा में दो पक्षों में झगड़ा, चार घायल

Tue, 05 Mar 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बिलौचपुरा में दो पक्षों में झगड़ा, चार घायल
बागपत।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। एक युवक से तमंचा छीनकर सूचना पर पहुंची पुलिस को दे दिया। दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी।

बिलौचपुरा गांव में रविवार की रात में बड़ी मस्जिद के पास अतीक रहमान और इमदाद पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के युवक ने तमंचे से फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली मिस हो गई। ग्रामीणों ने उसे तमंचा छीन लिया। झगड़े में एक पक्ष के खलील, आसिफ पुत्र अतीक रहमान व दूसरे पक्ष के इमदाद, इमाद घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर झगड़ा कर रहे लोग भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को तमंचा दे दिया। दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। कोई तहरीर लेकर नहीं आया। ग्रामीणों ने तमंचा दिया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed