{"_id":"5c782ac5bdec224e4507fd91","slug":"91551379141-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियो मे लापता महिला को पुलिस ने किया बरामद।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियो मे लापता महिला को पुलिस ने किया बरामद।
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर से तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला को पुलिस ने डूंडाहेड़ा मार्ग से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
खेकड़ा नगर के एक मोहल्ला से तीन दिन पहले एक विवाहिता महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई। लापता महिला के पति ने तभी खेकड़ा थाने में पत्नी की लापता होने की सूचना देकर बरामद करने की गुहार लगाई । पुलिस तभी से महिला की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस टीम ग्राम डूंडाहेड़ा मार्ग से गुजर रही थी। तभी पुलिस को मार्ग पर एक महिला जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। और पुलिस महिला को थाने ले आई। महिला ने अपने आप को खेकड़ा निवासी बताया। इसके बाद पुलिस ने सूचना देकर महिला के परिजनों को थाने में बुलाया और पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद महिला को लेकर परिजन घर लौट गए।