फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की घटना का खुलासा

दो चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की घटना का खुलासा

Mon, 07 Jan 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
दो चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की घटना का खुलासा
दोघट (बागपत)। पुलिस ने दुकानों में नकब लगाकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर पुसार बस स्टैंड में हुई तीन दुकानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस के अनुसार चोरों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात में पुसार बस स्टैंड पर दुकान में नकब लगाकर चोरी कर रहे दो चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोर सुमित पुत्र भंवर सिंह और अमरदीप पुत्र महक सिंह पुसार गांव के रहने वाले हैं। जबकि उनके दो साथी भाग निकले। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दुकानों में नकब लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। कुछ दिन पहले पुसार बस स्टैंड पर हरिओम शर्मा की किराना की दुकान, अंकित मान की मोबाइल की दुकान और सुनील की कपड़े की दुकान में चोरी की। चोरों ने तीनों दुकानों में चोरी करना कबूल कर लिया। चोरों की निशानदेही पर चोरी किए मोबाइल, म्यूजिक सिस्टर, मोबाइल की बैटरी, चार्जर, लीड, ब्लू टूथ, कपड़े व अन्य सामान बरामद किया। उन्होंने फरार हुए अपने दोनों साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पुसार बस स्टैंड पर एक माह से दुकानों में चोरी की घटनाएं हो रही है। व्यापारियों ने घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। एसओ ने बताया कि दोनों चोरों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। फरार दोनों चोरों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारंटी को गिरफ्तार किया
दोघट (बागपत)। पुलिस ने वारंटी महक सिंह पुत्र जय सिंह निवासी बामनौली को गिरफ्तार किया। वह काफी दिन से फरार चल रहा था। न्यायालय से उसे गैर जमानती वारंट जारी किए। पुलिस ने वारंटी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed