{"_id":"5bd365d3bdec22696b239037","slug":"91540580819-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत तार चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस ने बिजली के खंभों से तार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि चार चोर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए तार, तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। चारों को जेल भेजा गया है।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि काफी समय से खेकड़ा, चांदीनगर और बागपत थाना क्षेत्रों के जंगल से बिजली के तार चोरी हो रहे थे। बृहस्पतिवार रात खेकड़ा थानाध्यक्ष शिवप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आमिर खान पुत्र अली मोहम्मद, नाजिम पुत्र नूर मोहम्मद, नाजिम पुत्र कल्लू, मनोज पाल पुत्र जयप्रकाश निवासी रटौल को मुखबिर की सूचना पर डगरपुर गांव के जंगल में नहर की पटरी के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 315 बोर के तीन तमंचे, चार कारतूस एवं चार हजार मीटर विद्युत तार बरामद किए। जबकि उनके साथ सलीम पुत्र रसीद, काला पुत्र महमूद, परवेज पुत्र आरिफ, बब्बू पुत्र नन्हें निवासी रटौल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। आरोपियों ने बताया कि गिरोह में दस सदस्य हैं। सभी लोग टीम बनाकर खेकड़ा, चांदीनगर व बागपत के जंगलों में बिजली के तारों की दिन में रेकी करके रात्रि में 12 से 4 बजे के मध्य विद्युत तार काटते थे और बेच देते थे। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया।
---------------------
लूट में पकड़े गए अंकुर व मुस्तकीम
एसपी ने बताया कि विद्युत तार चोर गिरोह के दो सदस्य अंकुर व मुस्तकीम गाजियाबाद जिला जेल में बंद है। सिहानीगेट थाना पुलिस ने उन्हें 19 अक्तूबर को लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों पर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद में सात मुकदमे, थाना एमवी थेफ्ट दिल्ली में एक व खेकड़ा थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
--------------------
लोहे की चेन से कराते थे फाल्ट
चोरों ने बताया कि वे विद्युत लाइन में लोहे की चेन फेंक कर फाल्ट करा देते थे। फाल्ट होने के बाद बिजली सप्लाई बंद हो जाती थी। इसके बाद वे बिजली के तार चोरी करते थे। उन्हें करंट लगने का भी डर नहीं लगता था। पकड़ा गया मनोज पाल वायु सेना के हिंडन एयरपोर्ट पर कैंटीन में काम करता है जबकि आमिर खान राजमिस्त्री है।