फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्र शिवम हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पुलिस

छात्र शिवम हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पुलिस

Thu, 02 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
छात्र शिवम हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पुलिस
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिजवाड़ा गांव के शिवम हत्याकांड में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई। पुलिस ने कई युवकों को उठाकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।

बिजवाड़ा गांव के जंगल में रविवार को शाम के समय बीकॉम के छात्र सयश तोमर उर्फ शिवम (19) पुत्र पुष्पेंद्र तोमर निवासी बिजवाड़ा की गोली मारकर हत्या की। उसकी कनपटी पर बाई तरफ तमंचा से गोली मारी गई थी। पुलिस को शव के पास से 315 बोर का तमंचा व मृतक की जेब से एक कारतूस व मोबाइल भी मिला। इस हत्याकांड के खुलासे में बिनौली पुलिस व क्राइम ब्रांच बागपत की टीम लगी है। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने बिजवाड़ा गांव के कई युवकों को उठाकर पूछताछ की। अभी भी कई युवक पुलिस हिरासत में है। पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। वहीं गांव में एक ही अंदाज में हुई दो युवकों की हत्या के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। युवाओं ने जंगल में जाना बंद कर दिया है। ग्रामीण टोलियां बनाकर जंगल में जाने को मजबूर हैं। इस संबंध में बिनौली थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि पुलिस जल्दी ही मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed