फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भांजे की गवाही दिलाने आए मामा को मिली धमकी

भांजे की गवाही दिलाने आए मामा को मिली धमकी

Tue, 03 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भांजे की गवाही दिलाने आए मामा को मिली धमकी
बागपत।
विज्ञापन

गांगनौली गांव के नरसंहार में भांजे की गवाही दिलाने आए वाजिदपुर गांव के संजीव को जमानत पर बाहर आए आरोपी ने हत्या की धमकी दी है। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।

वाजिदपुर गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय मांगेराम ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पिछले साल गांगनौली गांव में उसकी बहन सविता, पिता मांगेराम, भांजी प्रीति, कांस्टेबल विजय व राकेश की बेरहमी से हत्या की। इसका मुकदमा अपर सत्र न्यायाधीश एवं त्वरित न्यायालय प्रथम बागपत में चल रहा है। सोमवार को भांजे पंकज की गवाही चल रही थी। वह अपनी पत्नी के साथ न्यायालय के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान रविंद्र बूढ़पुर, जो इस मामले में जमानत पर बाहर आया हुआ है, अपने छह साथियों के साथ वहां पहुंचा और धमकी दी कि अपने बेटे अमन की गवाही हमारे पक्ष में दिला देना, नहीं तो अंजाम तुम्हारी बहन सविता जैसा कर देंगे। उसने एसपी से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई और गवाहों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed