फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रास्ता भटक कर लुहारी गांव में घुसी नील गाय

रास्ता भटक कर लुहारी गांव में घुसी नील गाय

Sun, 15 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रास्ता भटक कर लुहारी गांव में घुसी नील गाय
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लुहारी गांव में शुक्रवार की रात्रि में जंगल का रास्ता भटक कर एक नील गाय गांव में घुस गई। ग्रामीणों ने नील गाय को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने टक्कर मारकर कई लोगों को घायल किया।

लुहारी गांव में जंगल का रास्ता भटक कर एक नील गाय गांव में घुस गई। जिसके पीछे गांव के आवारा कुत्ते लगे थे और कुत्तों ने उसे नोचकर घायल कर रखा था। ग्रामीणों ने कुत्तों को वहां से भगाया और घायल नील गाय को इलाज करने के लिए पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन नील गाय ने गांव निवासी संजीव, कल्लू व नरेंद्र आदि को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जो भी उसे पकड़ता उसे ही वह टक्कर मार देती। किसी तरह ग्रामीणों ने रस्सा डालकर नील गाय को पकड़ा और इसकी सूचना वनकर्मियों को दी, आरोप है कि घंटों बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद मेें ग्रामीणों ने घायल नील गाय का इलाज कराकर उसे जंगल में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल का कहना था कि सूचना पर वन कर्मियों को भेजा गया था, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed