{"_id":"5ad101c74f1c1b86098b46a2","slug":"91523646919-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंदपुर में मिली जम्मू से अपहृत किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरचंदपुर में मिली जम्मू से अपहृत किशोरी
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रचंदपुर में मिली जम्मू से अपहृत किशोरी
बागपत। जम्मू के डूडा जिले से अपहृत किशोरी को पुलिस ने हरचंदपुर से बरामद कर लिया है। किशोरी को जम्मू पुलिस अपने साथ ले गई है जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
जम्मू पुलिस के एसआई वजीर ने बताया कि 31 मार्च को जम्मू के डूडा जनपद के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी का एक युवक अपहरण कर ले गया था। जम्मू पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किशोरी का पता लगाने के प्रयास शुरू किए तो उसकी लोकेशन बागपत जनपद में मिली। बृहस्पतिवार को जम्मू पुलिस बागपत कोतवाली में पहुंची। पुलिस ने किशोरी की तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। शुक्रवार को बागपत कोतवाली पुलिस की मदद से अपहृत किशोरी को हरचंदपुर गांव से बरामद कर लिया गया है जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। जम्मू पुलिस किशोरी को अपने साथ ले गए है। एसआई वजीर ने बताया कि आरोपी युवक जम्मू में बिजली के टावर लगाने का काम करता था और वह किशोरी के घर पर ही कमरा किराए पर लेकर रहता था। इसी दौरान किशोरी से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं।