{"_id":"5ac288a44f1c1bdc618b52dd","slug":"91522698404-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में जाम, हंगामा और पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत में जाम, हंगामा और पुलिस से नोकझोंक
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। एससी/एसटी एक्ट में बदलाव से नाराज दलित समाज ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ौत और बिनौली में जुलूस निकाला। अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय मोड़, बालैनी में मेरठ मार्ग जाम कर दिया। खेकड़ा और छपरौली में प्रदर्शन किया । वक्ताओं ने कहा कि समाज से उनका हक छीना जा रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बड़ौत में दलित समाज के लोग बड़ौली रोड पर स्थित रविदास छात्रावास पर एकत्र हुए। हाथों में तिरंगा झंडा लिए और मांगों के समर्थन में लिखी तख्तियां हाथों में लेकर जय भीम के नारे लगाते जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान पुलिस का पहरा रहा। बड़का रोड से नेहरू रोड, फूस वाली मस्जिद, कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैंड चौराहा होते हुए तहसील पहुंचे और वहां धरना-प्रदर्शन किया। दलित समाज के समर्थन में रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद नेता अश्वनी तोमर, बार अध्यक्ष वेदपाल पंवार भी पहुंचे। राष्ट्रपति के नाम लिखित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार को सौंपा गया। हरवीर सिंह एडवोकेट, संजय कुमार, डॉ गोविंद बाबू, मांगे राम लुहारी, ऋषिपाल, शिवकुमार कटारिया, राम कुमार, नरेश पाल, सूरज मल, जयभगवान, ओमप्रकाश, मदन पाल, श्यामलाल, अशोक कुमार, राजेंद्र जाटव, महिपाल सिंह, अनिल और शशी कांत प्रेेमी आदि शामिल रहे।
खेकड़ा में अधिवक्ता अनिल कुमार के नेतृत्व में दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। महर्षि वाल्मीकि चौक पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि एक्ट में बदलाव मंजूर नहीं किया जाएगा। यह समाज का हक है। सभा के बीच में एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार पहुंचे और दलित समाज के लोगों ने उन्हें राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। विपिन कुमार एडवोकेट, भीष्म, विपिन खेड़ीवाल, हितेश, राजेंद्र कुमार, मास्टर ऋषि कुमार, सुभाष चंद, हरिओम शरण, रामकिशन खेरीवाल, जोगेंद्र एडवोकेट, रमेश कुमार, विष्णु नारायण, रमेश कुमार, राजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, सुरेश चंद, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बागपत में बड़ौत रोड पर दलित समाज की मीटिंग हुई। एक्ट में संशोधन पर नाराजगी जाहिर की । वक्ताओं ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत बंद का समर्थन किया। इसमें संजय सिंह एडवोकेट, कृष्णपाल सिंह, महावीर, राजेंद्र सिंह, यशपाल, दिनेश कुमार, सुभाष, विजयपाल, मोनू उर्फ आकाशदीप, ईश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, राजबीर सिंह, राम सिंह, तारा देवी, राजू और प्रमोद मौजूद रहे।
टटीरी-सराय में मेरठ मार्ग जाम, पुलिस से नोकझोंक
अमीनगर सराय/अग्रवाल मंडी टटीरी। दलित समाज के लोगों ने अग्रवाल मंडी टटीरी और अमीनगर सराय में मेरठ मार्ग जाम कर दिया। जबरन वाहन निकालने की कोशिश कर रहे लोगों के अलावा पुलिस से नोकझोंक हुई।
मेरठ मार्ग पर स्थित अमीनगर सराय मोड़ पर दोपहर लगभग 12 बजे मेरठ-बागपत मार्ग जाम कर दिया गया। दलित समाज के युवाओं ने हंगामा किया । जय भीम के नारे लगाए। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों से हटने की जबर्दस्ती की तो युवा उग्र होकर नोकझोंक पर उतारू हो गए। करीब पौन घंटे तक हाइवे जाम रहा। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में अखिल भारतीय चमार महासंघ के बैनर तले मेरठ रोड पर जुलूस निकाला गया और दुकानदारों से बंद का आह्वान किया। इस बीच पुलिस का सख्त पहरा रहा। काफी देर तक मार्ग जाम भी रहा। इसमें सचिन कुमार, अजय कुमार, सुधीर कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार और संजय कुमार मौजूद रहे।
बिनौली में दलितों ने निकाला जुलूस
बिनौली । डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वजन कल्याण संस्था दरकावदा और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति बिनौली के तत्वावधान में बिनौली, दरकावदा, गढ़ी दुल्ला, सिरसलगढ़, बरनावा, मुकीमपुरा पिचोकरा के दलित समाज के लोग बिनौली में दलित समाज की चौपाल पर एकत्र हुए, यहां से प्रदर्शन कर जुलूस शुरू किया। जुलूस मेन बाजार बिनौली से होकर बस स्टैंड बिनौली पर पहुंचा और मेरठ-बड़ौत मार्ग जाम कर विरोध जताया, सूचना पर पहुँची बिनौली पुलिस के प्रदर्शनकारियों के साथ नोकझोंक और झड़प हुई। दलित समाज के लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ बिनौली को सौंपा। इसमें संस्था के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार बिनने, ओमबीर सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अरुण कुमार, पवन जाटव, ब्रह्मानंद जाटव, जनेश्वर बागड़ी, मास्टर सुरेंद्र सिंह, पदम सिंह, सतीश, सुखपाल सिंह, दीपचंद, गौरव प्रधान, महिपाल सिंह, धीरज, मोनू, बीर सिंह मौजूद रहे।
छपरौली में दलित समाज ने किया प्रदर्शन
छपरौली। थाने के पास चौपाल पर दलित समाज के लोग एकत्र हुए और एक्ट में संशोधन पर विरोध जाहिर किया। वक्ताओं ने कहा कि फैसले पर पुनर्विचार किया जाना जरूरी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन भी किया। इसमें रामकिशन, हरबीर, सतेंद्र, राजकुमार, बिजेंद्र, कल्लू, हरपाल सिंह, राजेश कुमार, भूपेंद्र, ओमवीर मौजूद रहे।