फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसपी ने बिनौली थाने में सुनीं समस्याए

एसपी ने बिनौली थाने में सुनीं समस्याए

Thu, 01 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने बिनौली थाने में सुनीं समस्याए
बिनौली (बागपत)। एसपी जयप्रकाश ने बुधवार को शाम बिनौली थाने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और थानाध्यक्ष को थाने में खड़े लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश और सीओ संजीव सुमन के साथ बिनौली थाने पहुंचे। इस दौरान वहां चंदायन गांव के दंपति के विवाद का मामला पहुंचा। दोनों पक्षों के लोग वहां जमा थे। एसपी ने दोनों पक्षों की बात सुनी और पति-पत्नी को समझाया और दोनों के परिजनों को नसीहत दी। जिसका परिणाम ये रहा कि दोनों पक्ष समझौते को राजी हो गए और उन्होंने समझौता लिखकर एसपी को दिया और उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी ने थाने में पड़े लावारिस वाहनों का ब्योरा तलब किया और थानाध्यक्ष को थाने में खड़े लावारिस वाहनों के जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ से वाहनों का शीघ्र मूल्यांकन करने को भी कहा। इस दौरान उन्होंने रविदास जयंती के जुलूसों की भी समीक्षा की। उन्होंने रात्रि गश्त सतर्कता से करने और अपराधियों पर नकेल कसने की भी थाना प्रभारी अनुराग शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मियों को हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह औचक निरीक्षण करने थाना खेकड़ा में पहुंचे। जहां उन्होंने थाना परिसर में साफ सफाई देखी। इसके बाद अभिलेखों की जांच की। साथ ही मालखाने में रखे सामान का ब्योरा लिया। थानाध्यक्ष एसपी सिंह को थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का न्याय संगत ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के टाप दस अपराधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र की आम जनता को अपराधों से राहत दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा, थाना प्रभारी एसपी सिंह समेत सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed