फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीएसए को मिली धमकी, एसडीएम करेंगे जांच

बीएसए को मिली धमकी, एसडीएम करेंगे जांच

Thu, 04 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
बीएसए को मिली धमकी, एसडीएम करेंगे जांच
बागपत।
विज्ञापन

बीएसए योगराज सिंह और सांकल पुट्ठी गांव के स्कूल के हेड मास्टर व शिक्षिका के बीच हुए तकरार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ बीएसए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ शिक्षिका ने ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम से बीएसए की शिकायत कर दी।
सांकलपुर पुट्ठी गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में एक छात्र को स्कूल से निकालने के मामले को लेकर स्कूल के हेड मास्टर, शिक्षिका और बीएएस आमने-सामने आ रहे हैं। शिक्षिका दीपा रानी ने अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अफसरों और राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की। एसपी जय प्रकाश ने चांदीनगर पुलिस को जांच के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती मामले की जांच कर रहे हैं। यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बीएसए का कहना है कि उनको हेड मास्टर ने रास्ते में रोककर गोली मारने की धमकी दी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उधर, शिक्षिका के समर्थक में दर्जनों ग्रामीण आ गए हैं। बुधवार को शिक्षिका ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने एडीएम से शिकायत की। एडीएम लोकपाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बागपत को जांच सौप दी है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग को छोड़ कोई भी करें मामले की जांच : शिक्षिका
शिक्षिका दीपा रानी का कहना है कि बीएसए ने उनके साथ अभद्रता की है। इसकी जांच शिक्षा विभाग के अफसर ही कर रहे हैं। उनसे उनको निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। वह चाहती है कि इस मामले की जांच शिक्षा विभाग को छोड़ किसी भी विभाग से करा ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई से कुपित होकर लगाए आरोप : बीएसए
बीएसए योगराज सिंह का कहना है कि वे स्कूल से बच्चे को निकालने की परिजन की शिकायत पर स्कूल में गए थे। बच्चे के परिजन की शिकायत सहीं पाई गई थी। इसी कारण स्कूल के हेड मास्टर और शिक्षिका की वेतन वृद्धि रोक दी गई थी। इसी से कुपित होकर उन पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे है। जो पूरी तरह से गलत है।

एसडीएम बागपत करेंगे मामले की जांच : एडीएम
एडीएम लोकपाल सिंह का कहना है कि शिक्षिका ने उनसे बीएसए द्वारा अभद्रता करने की शिकायत की है। इसकी जांच एसडीएम बागपत को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


बीएसए के पक्ष में उतरा शिक्षक संघ
बागपत। इस प्रकरण में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बीएसए के समर्थन में आ गया है। संघ के महामंत्री डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीएसए पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है। कुछ नेता की इस मामले में संदिग्ध भूमिका है। जो जानबूझकर और व्यक्तिगण रंजिश के चलते मामले को तूल दे रहे हैं। बैठक में डा. पदम सिंह, भूप सिंह, बिजेंद्र सिंह, राजीव कुमार, अश्वनी कुमार, नवनीत चौधरी, डा. मनोज तोमर, संजय कुमार, दिलबाग चौधरी, युद्धवीर सिंह, नीरज उज्ज्वल, जयपाल सिंह और कंवरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed