फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किशोरी के अपहरण का तीन युवकों पर केस

किशोरी के अपहरण का तीन युवकों पर केस

Mon, 25 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण का तीन युवकों पर केस
बागपत। धर्म और नाम बदलकर फेस बुक एकाउंट बनाकर किशोरी से चैटिंग कर अपने जाल में फंसाने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली पर आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते उनके बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर की एक किशोरी 22 नवंबर को लापता हो गई। तलाश करने पर पता चला कि उसका तीन युवकों ने बहला-फुसलाकर अपहरण किया है। मकान से एक लाख सात हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान भी गायब है। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया आरोपी दो युवक दूसरे समुदाय के हैं। इनमें से एक युवक ने अपना नाम और धर्म बदलकर अपना फेस बुक एकाउंट बना रखा है। आरोपी, किशोरी से फेस बुक पर चैटिंग करता था। फिलहाल उसकी बेटी आरोपियों के चंगुल में है। उसकी जान को खतरा हो सकता है। उसने कोतवाली में बेटी की बरामदगी और आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में आरोपी युवक शादाब खान पुत्र शेखावत निवासी लोनी और उसके ममेरे भाई सोएब पुत्र गफ्तार हरचंदपुर और आदित्य निवासी सिसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed