{"_id":"5a32cd064f1c1bc5758b90f5","slug":"91513278726-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक आश्रित को नियुक्त न देने पर हड़ताल पर बैठे शिक्षक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक आश्रित को नियुक्त न देने पर हड़ताल पर बैठे शिक्षक
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मृतक आश्रित को दो साल बाद भी डीआईओएस के नियुक्ति पत्र देने के बाद भी प्रबंध समिति के कार्यभार ग्रहण नहीं कराने के विरोध मेें बृहस्पतिवार को दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने कॉलेज परिसर मेें प्रदर्शन किया और हड़ताल पर बैठ गए। हालांकि बाद मेें हड़ताल की सूचना पर पहुंचे प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने जल्द कार्यभार ग्रहण कराने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करा दी।
आंदोलित शिक्षकों ने बताया कॉलेज में तैनात प्रवक्ता वीरेंद्र जैन की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई। तभी से मृतक आश्रित कोटे के तहत पुत्र प्रतीक जैन नियुक्ति पत्र न मिलने के कारण परेशान है। दर्जनों बार प्रबंध समिति के पदाधिकारियों सहित डीआईओएस से अनुरोध कर चुका है। उन्होंने कहा तीन नवंबर को उच्च न्यायालय ने डीआईओएस को मृतक आश्रित को नियुक्त पत्र देेने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश मिलने के बाद डीआईओएस पीके मिश्रा के नियुक्ति पत्र देने के बाद भी प्रबंध समिति के पदाधिकारी प्रतीक जैन को कार्यभार ग्रहण नहीं करा रहे हैं, इस मनमानी को शिक्षक बर्दास्त नहीं करेेंगे। बाद में सूचना पर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों में अरिदमन जैन व अन्य लोग शिक्षकों के बीच पहुंचे और यह आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई कि प्रतीक जैन को जल्द कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा। इस मौके पर राकेश शर्मा, अजयराज शर्मा, ललित जैन, स्वराजपाल दूहूण, शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर, मनमोहक सिंह, सुधीर कुमार, राजीव जैन, मुकेश गुप्ता, रीता कौशिक, रीमा जैन, टीना जैन, आदेश गुप्ता, योगेंद्र वर्मा, नवनीत, दिनेश, राजीव जैन, विभा, ऋषभ जैन, केला देवी, कुसुम, दीपक, सुमित, सतीश, प्रदीप, ओमपाल आदि रहे।