{"_id":"5a0deaa14f1c1b69678bc185","slug":"91510861473-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभानपुर में मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुभानपुर में मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत) । सुभानपुर गांव में एक मकान का चोरों ने बृहस्पतिवार को दिन में ही ताला तोड़कर दस हजार रुपये की नगदी समेत आभूषण और अन्य सामान चोरी किया। इसके अलावा एक किसान की नलकूप का चोरों ने ताला तोड़कर सामान चोरी किया।
सुभानपुर निवासी सूरजपाल बृहस्पतिवार को सुबह के समय अपने परिवार के साथ मकान का ताला लगाकर गन्ना छीलने के लिए खेत में गया था। दोपहर जब खेत से वापस आया तो घर का ताला टूटा मिला और मकान में सामान बिखरा मिला। वहां से दस हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान गायब मिला। इसके अलावा इसी गांव के किसान जवाहर सिंह की ट्यूबवेल का बुधवार की रात में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी किया। बृहस्पतिवार सुबह वहां पर गए तो इसका पता चला। पीड़ितों ने चांदीनगर थाने में तहरीर दी।
खेत में जाते ही रोड से हो गई बाइक चोरी
छपरौली (बागपत)। हेवा गांव निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को शाम के समय बाइक से तुगाना की ओर जा रहा था। सड़क पर बाइक खड़ी करके खेत में गया। जब वापस खेत से आया तो उसे बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।