फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरोपियों की हिमायत में एसपी दफ्तर पहुंचे लोग

आरोपियों की हिमायत में एसपी दफ्तर पहुंचे लोग

Wed, 08 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की हिमायत में एसपी दफ्तर पहुंचे लोग
बागपत। गांगनौली गांव के डबल मर्डर के आरोपियों की हिमायत में मंगलवार को कुछ लोग एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका आरोप है कि नाबालिगों को केस में झूठा फंसाया गया है। उन्होंने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

गांगनौली गांव में 19 अक्तूबर को दीपावली की रात में सतपाल और सुंदर की गोली मारकर हत्या की। इस दौरान गोली और भाला लगने से छह सदस्य घायल हुए थे। मृतक के परिजनों ने कुएं की जमीन के विवाद में पड़ोस के ही दीपक और उसके तीन बेटों पर हत्या करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

गांगनौली दोहरे हत्याकांड में मंगलवार को कुछ लोग एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका कहना है कि मृतक पक्ष के युवक, एक लड़की से छेड़छाड़ करते थे। दीपक के परिवार ने उनको काफी समझाया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वारदात के समय भी लड़की से अभद्रता की । इसे लेकर झगड़ा हुआ । मृतक पक्ष के लोगों ने भी दीपक के घर पर पहुंचकर हमला बोला । पुलिस ने सतपाल पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। जबकि दीपक के परिवार पर हुए हमले का मुकदमा नहीं लिखा । दीपक के दो लड़के वारदात में शामिल नहीं थे। उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर दी। उन्होंने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। इसमें ओमवीर, अनिल शर्मा, राजपाल शर्मा, राकेश, बुद्ध प्रकाश आदि रहे। एसपी जयप्रकाश ने ग्रामीणों को केस की विवेचना पूरी तरह से निष्पक्ष कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed