{"_id":"59f38ad44f1c1b98678b7d2a","slug":"91509133012-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर में अवैध बालू खनन करने पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खादर में अवैध बालू खनन करने पर मुकदमा
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खादर में अवैध खनन करने पर मुकदमा
बागपत। बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी बिरजू ने एसडीएम बागपत को दिए शिकायत में बताया कि मोहल्ला का ही एक व्यक्ति उनके व अन्य किसानों के खेत से अवैध रूप से बालू खनन कर रहा है। विरोध करने पर गाली-गलोज कर झगड़ा करता है। आरोपी बालू खनन का पट्टा होने की बात करता है। इतना ही नहीं बुग्गियों में रेत ले जाने वालों से अवैध वसूली करता है। इससे वे काफी परेशान है। एसडीएम नफे मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इस मामले में आरोपी यामीन निवासी पुराना कस्बा बागपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
---------
किसान की फसल जली
बागपत। डौलचा गांव में विद्युत की चिंगारी गिरने से एक किसान की पांच बीघा फसल चल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान को ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।