फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on finance worker

Sirsa News: पुरानी रंजिश में फाइनेंस कारोबारी पर तेजधार हथियार से हमला

Wed, 28 Oct 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
attack on finance worker
रेलवे पुल के नीचे रोका था, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रेलवे पुल के नीचे पुरानी रंजिश में एक फाइनेंस कारोबारी पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कीर्ति नगर निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 22 और 23 अक्तूबर की मध्य रात्रि करीब तीन बजे वह बस स्टैंड जा रहे थे। रेलवे पुल के नीचे बंद पेट्रोल पंप के सामने एमसी कॉलोनी निवासी राहुल ने उनकी गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन

राहुल ने होटल से जुड़ीं पुरानी बातों को लेकर रोहित से बहस शुरू की। इसी दौरान राहुल के दोस्त जगपाल मान, शंटी और एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गए। जगपाल मान ने रोहित पर तेजधार हथियार से हमला किया। अन्य आरोपियों ने भी उनके साथ लात-घूंसे व थप्पड़ों से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के शोर मचाने पर हमलावर सफेद रंग की गाड़ी में बैठकर भाग निकले। सूचना मिलने पर उनके दोस्त बलविंदर मौके पर पहुंचे और रोहित को नागरिक अस्पताल ले गए।

रोहित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed