फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Property dealer and friend fall by the roadside, dieProperty dealer and friend fall by the roadside, die

Sultanpur News: प्रॉपर्टी डीलर और दोस्त सड़क किनारे गिरे, मौत

Wed, 28 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 28 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Property dealer and friend fall by the roadside, dieProperty dealer and friend fall by the roadside, die
दूबेपुर/भदैंया (सुल्तानपुर)। ब्लॉक मुख्यालय के पास सोमवार रात शराब की दुकान के सामने प्रॉपर्टी डीलर और उनके दोस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों बाइक से पहुंचे थे। अचानक बेहोश होकर गिरने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

बैजापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर शिवचंद्र चौबे (43) सोमवार शाम छह बजे दोस्त विजय जायसवाल (23) के साथ बाइक से निकले थे। ग्रामीणों के मुताबिक, देर रात दोनों दूबेपुर स्थित शराब की दुकान के सामने पहुंचे। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

शराब या विषाक्त पदार्थ के सेवन की चर्चा
शराब की दुकान के सामने दोनों की मौत के बाद शराब या किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, जहरीली या मिलावटी शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने की बात कही। आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह के मुताबिक, दुकान पर किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
2004 में हुई थी बड़े भाई की हत्या
शिवचंद्र के बड़े भाई पंकज चौबे (40) की वर्ष 2004 में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव अहिमाने गांव में रेलवे लाइन के पास खेत में मिला था। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। एक आरोपी की मुकदमे के दौरान मौत हो गई। 18 सितंबर 2024 को तत्कालीन जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।


दो परिवारों की खुशियां छिनीं
विजय तीन भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। वह धार्मिक कार्यक्रमों में अलग-अलग किरदार निभाते थे। वहीं शिवचंद्र पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों करीब एक सप्ताह से साथ निकल रहे थे। सोमवार को गांव में आयोजित भंडारे में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed