फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बैंक के फील्ड अफसर पर रिश्वत लेकर लोन पास करने का आरोप

बैंक के फील्ड अफसर पर रिश्वत लेकर लोन पास करने का आरोप

Wed, 20 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
बैंक के फील्ड अफसर पर रिश्वत लेकर लोन पास करने का आरोप
बागपत। खेड़की गांव के लोगों ने बैंक के एक फील्ड अफसर पर रिश्वत लेकर लोन पास कराने का आरोप लगाया। तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को खेड़की गांव के लोग बागपत तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि गांव में एक बैंक का फील्ड अफसर किसान और मजदूर वर्ग के लोगों को लोन पास कराने के बदले 10 हजार रुपये की मांग करता है। गांव के धर्मवीर, संजय, सुभाष ने बताया उनके कागजात पूरे थे, लेकिन उनसे रिश्वत मांगी । उक्त फील्ड अफसर किसानों के साथ अभद्रता करता है। कोई विरोध करता है उसका काम नहीं करता और गाली-गलौच पर उतारू हो जाता है। जो उसे रिश्वत दे देता है, उसका लोन जल्दी कर देता है, और जो नहीं देता है कार्य उलझा देता है। ऋण मोचन में भी उसने धांधली की है। योजना के चलते कृषकों को गुमराह कर रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की। इसमें सुभाष शर्मा, श्रवण कुमार, संजय कुमार, धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


नोट बंदी के दौरान नहीं छपे थे दो हजार के नोट
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आठ नवंबर से पहले दो हजार और पांच सौ के कितने नोट छप चुके थे और कितने नोट बैंकों में भेज। उन्होंने बताया प्रतिभूति मुद्रण निगम लिमिटेड महाराष्ट्र ने सूचना दी की उस दौरान दो हजार का नोट नहीं छपा था और पांच का नोट बैंकों में नहीं भेजा । तिवारी ने कहा सरकार की लापरवाही के कारण ही जनता को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा है। पहले पूरी व्यवस्था करनी थी, उसके बाद नोटबंदी करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed