{"_id":"5998a0ed4f1c1b1b0e8b49b0","slug":"91503174893-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर मलेशिया में झाडू लगवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर मलेशिया में झाडू लगवाई
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से साढ़े नौ लाख रुपये ठगने और मलेशिया में झाडू़ लगवाने का मामला सामने आया है। आरोपी रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की।
बड़ौत के बिनौली रोड निवासी महिला उर्मिला ने बताया उसके बेटे रोहित को दो लोगों ने मर्चेंट नेवी में मलेशिया में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। बताया उसको प्रतिमाह 50 हजार रुपये वेतन मिलेगा। रोहित को विश्वास हो गया। उसके कहने पर मकान बेचकर साढ़े नौ लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। आरोपी उसके बेटे को मलेशिया में ले गए। आरोपियों ने रोहित की नौकरी नहीं लगवाई, उल्टा वहां पर उससे अलग-अलग कार्य कराए। झाडू़ तक लगवाई। उसको भूखा-प्यासा रखा। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई । वह किसी तरह भारत आया। उन्होंने अपने रुपये मांगे तो आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुरक्षा दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।