{"_id":"598b66754f1c1b83758b45f8","slug":"91502307957-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन छिपते ही यमुना का सीना चीरती है क्रेनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन छिपते ही यमुना का सीना चीरती है क्रेनें
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शासनादेशों की धज्जियां उड़ाकर रेत खनन माफिया ने क्षेत्र के यमुना खादर में रेत खनन का कारोबार शुरू कर दिया।
यमुना खादर में कोताना, खेड़ी, प्रधान, शबगा, बाछौड़ में रात होते ही यमुना में रेत खनन का अवैध कारोबार शुरू हो जाता है। दिन छिपते ही रेत माफिया सक्रिय हो जाते हैं। पहले भैंसा-बुग्गी से रेत खनन का कारोबार चल रहा था, लेकिन अब रेत माफियाओं ने व्यापक स्तर पर खनन का कारोबार शुरू कर दिया है। जबकि, शासन ने रेत खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। सूत्रों के अनुसार अवैध कारोबार में अब कुछ सफेदपोश नेता भी जुड़े हैं। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। वे इस मामले को गंभीरता से लेंगे और रात्रि में राजस्व विभाग की टीमें व पुलिस को लगाया जाएगा और रेत खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।