फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पैसे के विवाद में भूसा व्यापारियों को पीटा

पैसे के विवाद में भूसा व्यापारियों को पीटा

Sun, 12 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
पैसे के विवाद में भूसा व्यापारियों को पीटा
बड़ौत (बागपत)। बुड़ेढ़ा गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो भूसा व्यापारियों को चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि वे उनसे 52 हजार रुपये भी छीन ले गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल फरियाद व उसका भाई गुलफाम पुत्र फतियाब बुड़ेढ़ा गांव के रहने वाले हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसे का व्यापार करते हैं। शुक्रवार की रात उनकी गांव के ही कुछ युवकों से उधार दिए पैसे मांगने पर मारपीट हो गई थी। शनिवार को वे अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भूसा खरीदने जा रहे थे। उसी दौरान गांव के ही चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और एक कमरे में ले जाकर जमकर पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि वे उनसे 52 हजार रुपये भी छीन ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि यह घटना मारपीट की है। पैसे ले जाने का मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed