{"_id":"5c97db64bdec2213fa1fac9b","slug":"81553455972-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में छेड़छाड़ की सूचना पर दौड़ी जीआरपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में छेड़छाड़ की सूचना पर दौड़ी जीआरपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ की घटना की सूचना पर जीआरपी दौड़ पड़ी। हालांकि चेकिंग के दौरान न तो पीड़ित महिला कहीं पर मिली और न ही छेड़छाड़ की सूचना देने वाला व्यक्ति।
शनिवार की देर शाम जैसे ही दिल्ली से शामली जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन बागपत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तो कुछ यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी कि दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर कुछ यात्री एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। सूचना पर जीआरपी एसएसआई सत्यवीर सिंह बड़ौत स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन रुकते ही पूरी ट्रेन में चेकिंग संघन अभियान चलाया, लेकिन न तो पीड़ित महिला मिली और न ही छेड़छाड़ की सूचना देने वाले लोग। प्रत्येक यात्री से पूछताछ के बाद यह घटना फर्जी पाई। इस संबंध में जीआरपी एसएसआई सत्यवीर सिंह ने कहा ट्रेन में महिला यात्री से छेड़खानी की घटना बेबुनियाद निकली। साथ ही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस रूट पर चलने वाले सभी ट्रेनों में जीआरपी तैनात कर दी।