{"_id":"5c082f8fbdec2241c26341bd","slug":"81544040335-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता से पांच लाख की रंगदारी मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता से पांच लाख की रंगदारी मांगी
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अधिवक्ता राम कुमार तोमर से मोबाइल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वकीलों ने एसपी से हस्तक्षेप कर धमकी देने वाले को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की।
रेवेन्यु बार एसोसिएशन बागपत के अधिवक्ता राम कुमार तोमर ने बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल नंबर पर दोपहर 12:12 बजे अज्ञात युवक का फोन आया। उसने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद 1:27 बजे व 4:10 बजे फिर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद अधिवक्ता भयभीत है। बुधवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई है, उसकी पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद बार के सदस्यों में रोष है। वकीलों ने एसपी से हस्तक्षेप कर धमकी देने वाले को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की।